प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दारागंज में बक्शी बांध के पास मंगलवार सुबह गंगा पथ पर बाढ़ के पानी में एक एसयूवी अचानक डूबने लगी। उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कार को डूबता देख आसपास मौजूद नाविक व स्थानीय लोग तत्काल मदद को दौड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनके बाहर निकलते ही एसयूवी पूरी तरह गंगा के पानी में समा गई。 यह भी पढ़ें- बारिश से प्रयागराज का हाल बेहाल, पॉश कालोनियों के घरों में घुसा पानी, NDRF भी लगीसुरक्षित निकालना प्रतापगढ़ के श्याम बिहारी गली निवासी एक परिवार मंगलवार सुबह दो गाड़ियों से दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर में अभिषेक कराने आ रहा था। एक एसयूवी में सात पुरोहित सवार थे, जबकि दूसरी कार में यजमान का परिवार था। सुबह करीब दस बजे दोनों गाड़ियां गंगा पथ से होते हुए नागवासुकि...