Prayagraj News: गंगा के साथ फिर बढ़ने लगीं यमुना
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा के साथ यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार दो सेमी प्रति घंटे से अधिक रही। वहीं, नैनी में यमुना के वृद्धि की रफ्तार गंगा से थोड़ा कम है। नैनी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम पर फिर दबाव बनने लगा है, जिससे छतनाग में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। यह भी पढ़ें- गंगा के साथ फिर बढ़ने लगीं यमुनाजलस्तर में वृद्धि की गति पिछले 12 घंटे में (सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 22 सेमी, छतनाग में 17 सेमी बढ़ा। इसी अवधि में नैनी में यमुना का जलस्तर 18 सेमी बढ़ा है। इससे पहले बुधवार रात आठ बजे से गुरुवार सुबह आठ बजे तक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 28 सेमी, नैनी में यमुना में आठ सेमी बढ़ा। छतनाग में आठ सेमी वृद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.