प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगापथ के विस्तार की योजना को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू हो गई है। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा ऊर्जा विभाग के मंत्री एके शर्मा ने इस संबंध में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के पत्र को आवश्यक कार्रवाही के लिए प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को भेज दिया है। मंत्री की ओर से सात अगस्त को जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी का पांच अगस्त का पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें प्रयागराज गंगापथ विस्तार के लिए सिंचाई विभाग की ओर से डीपीआर निर्माण एवं निर्माण कार्य कराए जाने से संबंधित 10 करोड़ रुपये की धनराशि नगर विकास विभाग से आवंटित किए जाने का अनुरोध किया गया था। विधायक के अनुसार, गंगापथ को विस्तार मिलने की संभावना बढ़ी...