Prayagraj News: खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, खिले चेहरे
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ हर्षिका सिंह की पहल पर शनिवार को मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय और ईश्वर शरण आश्रम सलोरी के कक्षा एक से 10वीं तक के बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके अलावा बच्चों के बीच फुटबॉल मैच भी हुआ। मैदान में बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में जीत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव की देखरेख में हुआ। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.