प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज मुख्य संवाददाता। जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र एलनगंज में शुक्रवार को परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की जिमनास्टिक, कराटे, शूटिंग, तीरंदाजी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन बीएसए अनिल कुमार ने किया।जनपदीय नोडल व्यायाम शिक्षक बृजेश यादव ने बताया कि अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ग की प्रतियोगिताओं में मेजा के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। तीरंदाजी (बालक), शूटिंग (बालक), कराटे (बालक) और कराटे (बालिका) में मेजा की टीम विजयी रही। जिमनास्टिक (बालक/बालिका) में शंकरगढ़, तीरंदाजी (बालिका) में सोरांव और शूटिंग (बालिका) में सोरांव की टीम विजेता बनी।विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक लेखाधिकारी वरुण यादव, जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी, संतोष कुमार तिवारी व विकास पांडेय उपस्थित...