प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: थरवई। हेतापट्टी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े देवरिया गांव में एलटी लाइन का तार किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। गांव के किसान श्याम नारायण दुबे, सूर्य नारायण दुबे, प्रदीप कुमार, मुमताज़ अली का आरोप है हम लोगों के खेत से जाने वाली एलटी लाइन के तार जमीन से करीब पांच-छह फीट ऊपर लटक रहे हैं। कई बार शिकायत की मगर तार ऊपर नहीं किया जा रहा है। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इस पर एक्सईएन उत्सव कुमार ने जांच कराकर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...