प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। खुल्दाबाद स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में आठ अक्तूबर को हुए दर्दनाक हादसे की जांच में निर्माण कार्य कराने वाली संस्था की लापरवाही सामने आई है। अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त साईं तेजा को सौंप दी है। जांच में ठेकेदार को हादसे के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार माना गया है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मौके पर की गई जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। कार्यदायी संस्था ने आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे। यदि निर्माण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए होते तो हादसे को रोका जा सकता था। जांच रिपोर्ट में कार्यदायी संस्था की लापरवाही को प्रमुख आधार बनाया गया है। हादसे में मृतक के परिजनों की ओर...