प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगम के बीच रेती पर बने आश्रम पर कटान का खतरा बढ़ गया है। गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद आश्रम के चारों तरफ तेजी से रेती खिसक रही है। इससे आश्रम के किनारे कमजोर होने लगे हैं और उसके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति को देखते हुए आश्रम को कटान से बचाने के लिए सुरक्षा इंतजाम शुरू किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग का बाढ़ प्रखंड आश्रम के किनारे कटान रोकने की कवायद शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर ने बताया कि संगम के बीच बने आश्रम को बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: नौ दिन बढ़ने के बाद स्थिर हुआ घाघरा का जलस्तर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...