प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। खाद्य पदार्थों में मिलावट और गंदगी के खिलाफ मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक जांच अभियान के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की पहली बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि मानकों से खिलवाड़ करने वालों पर सीजिंग, अर्थदंड समेत कठोर कार्रवाई होगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

जांच अभियान की रूपरेखा मंडलायुक्त ने अब तक की कार्रवाई की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने जोन एक से तीन की टीमें सभी बेकरी प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव, निर्माण प्रक्रिया और इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांचेंगी। गंभीर खामी मिलने पर फोटो-वीडियोग्राफी के साथ नियमानुसार कार्रवाई होगी। प्रतिष्...