प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। तापमान में गिरावट के साथ ही संगमनगरी की हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उतार-चढ़ाव के बीच सिविल लाइंस की स्थिति सबसे अधिक खराब हो गई है। सोमवार रात आठ बजे 135 एक्यूआई के साथ शहर का सबसे पॉश क्षेत्र यलो जोन में शामिल हो गया है। यह भी पढ़ें- Noida News: ग्रेनो की हवा लगातार तीसरे दिन खराब श्रेणी में रही सिविल लाइंस में बढ़ा प्रदूषण सिविल लाइंस में लगातार पानी का छिड़काव किए जाने के बावजूद धूल से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को यहां पीएम-10 यानी धूल के महीन कणों की मात्रा अधिकतम 182 तक पहुंच गई। जबकि पीएम-2.5 का स्तर 100 से नीचे दर्ज किया गया। इससे साफ है कि क्षेत्र में धूल के कण वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर र...