प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित विभागों से सड़कों का ब्योरा मांगा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन सड़कों की स्थिति खराब है, उनकी सूची तैयार कर जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। डीएम ने कहा कि सड़कें आम लोगों की आवाजाही का प्रमुख माध्यम हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए मरम्मत कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से सड़कवार जानकारी लेने के साथ यह भी बताने को कहा है कि किस सड़क की मरम्मत की जरूरत है और वहां काम कब तक शुरू कराया जा सकता है। प्राथमिकता...