प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को सलोरी कछार पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखें। डीएम ने कहा कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन नदी किनारे के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ की टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ राहत शिविर क्रियाशील हैं। डीएम ने लोगों से अपील की कि यदि बाढ़ का पानी बढ़ता है तो किसी तरह का जोखिम न लेते हुए सुरक्षित स्थानों पर बने बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम...