प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे की ललित नगर कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मियों को जर्जर सरकारी आवासों से राहत नहीं मिल पा रही है। कर्मचारियों की शिकायत पर कॉलोनी परिसर में बनी बहुमंजिला इमारत में उन्हें नए क्वार्टर आवंटित कर दिए गए हैं, लेकिन एक महीने बाद भी चाबी नहीं मिलने से वे पुराने आवासों में रहने को मजबूर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि नए क्वार्टर की चाबी के लिए वे संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। उधर, पुराने आवासों की हालत ऐसी है कि छत से प्लास्टर गिर रहा है और बारजे के हिस्से भी टूटकर गिर रहे हैं। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को हादसे का डर सता रहा है।

नए क्वार्टर की चाबी का इंतजार रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि नए आवासों की च...