प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने पुराना कटरा निवासी आरओ पानी सप्लायर के खाते से 4 लाख 76 हजार 879 रुपये उड़ा लिए। जालसाजों ने न केवल कार्ड से नकदी निकाली, बल्कि पीड़ित की एफडी तुड़वाकर और उसके नाम पर लोन लेकर भी रकम हड़पने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुराना कटरा निवासी अमित कुमार आरओ पानी की सप्लाई कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने मकान बनवाने के लिए कोटक बैंक के खाते में अपनी बचत जमा कर रखी थी। अमित ने इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। डाक से कार्ड मिलने के बाद 30 सितंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए 'इंडस सपोर्ट' ऐ...