प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ियामई गांव के पास रविवार सुबह जंगल में 14 वर्षीय छोटू पुत्र स्वर्गीय रामलखन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गर्दन और सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार शाम से ही छोटू लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां बालक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। इसके बाद सैनी कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालक की गर्दन पर जूते जैसे निशान और...