प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक कोर्टरूम में पिछले दिनों हुई हिंसा, तोड़फोड़ और सरकारी वकीलों से मारपीट के आरोप में अज्ञात वकीलों के खिलाफ कैंट थाने ममें एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में रजिस्ट्रार इंद्र कांत शुक्ल की लिखित तहरीर पर की गई है। एफआईआर के अनुसार घटना गत 28 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक कोर्टरूम में हुई थी। तहरीर में उल्लेख है कि उपद्रवी वकीलों के एक समूह ने संभवतः इस घटना की योजना पहले से बना रखी थी, क्योंकि सुबह 10 बजे से पहले ही कोर्ट रूम से कुर्सियां हटा दी गई थीं। कार्यवाही के दौरान वकीलों के समूह ने भारी व्यवधान उत्पन्न किया, न्यायाधीशों के प्रति अपशब्द कहे। तहरीर के मुताबिक न्यायालय के उठने के तुरंत बाद वकीलों के समूह ...