Prayagraj News: कोरियर के विवाद में बुजुर्ग व्यापारी से मारपीट
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: शिवचरन लाल रोड पर कोरियर को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय व्यापारी राकेश कुमार केसरवानी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी दुकान आए अजय केसरवानी और अनुराग केसरवानी ने कोरियर को लेकर कहासुनी के बाद गालीगलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पोस्टर फाड़ने के विवाद में सराफा व्यापारी पर पेचकस से हमला, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.