प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: ​ हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी कोटवा एट बनी में शुक्रवार को एसएमओ डॉ आलोक कुमार की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई जिसमें टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपस्थित सभी एएन‌एम ने वर्ष भर का माइक्रोप्लान प्रस्तुत किए।एसएमओ ने सभी एएनएम व सुपरवाइजरों को समय पर लक्ष्य पूरा करने और लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जियालाल, एआरओ रामजी यादव, बीपीएम सोमेन अग्रवाल, बीसीपीएम विजय सिंह, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...