प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) पाठ्यक्रम शुरू करने की शासन की ओर से मंजूरी मिली है। इसके तहत इस सत्र से दो सीटों के लिए प्रवेश होगा। पहले चरण में टीबी एवं चेस्ट विभाग में डीएनबी कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। नीट-पीजी के बाद चयनित एमबीबीएस डॉक्टर तीन साल तक पढ़ाई के साथ मरीजों का उपचार भी करेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से डीएनबी कोर्स एमडी व एमएस के समकक्ष मान्य है। डीएनबी पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ अस्पताल में लाइब्रेरी की भी बनाई गयी है, जहां पांच सौ से अधिक पुस्तकें और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जर्नल मौजूद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...