प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल में नई सी-आर्म मशीन जल्दी ही मिल जाएगी। मशीन के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के तहत खरीदारी के लिए मंजूरी दे दी गई है। मशीन की बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। अस्पताल के आर्थो विभाग की सी-आर्म मशीन खराब होने 70 फासदी ऑपरेशन नहीं हो पाते। गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। मशीन के माध्यम से डॉक्टर स्क्रीन पर इमेज को सटीकता से देखकर व बिना अधिक चीरा लगाए ऑपरेशन कर सकते हैं। अस्पताल की ओर से मशीन निष्प्रोज्य घोषित कर दिए जाने के बाद सीएसआर फंड के तहत खरीदारी की अनुमति मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...