प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आयोजित एक दिनी पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खासतौर से नए विश्वविद्यालयों में 100 प्रतिशत उपस्थिति और बेहतर पठन-पाठन का माहौल बनाया जाए। आखिरकार बच्चे बैक पेपर क्यों दें। बच्चे जो पेपर लिखें आप जांच करो और उसके बाद कॉपी दिखाओ। बच्चों और अभिभावकों के सामने कॉपियां दिखाएं क्या लिखा है। यदि इसमें गलती शिक्षक की है तो आर्थिक दंड तय करो। अभी दंड क्या मिलता है पेपर बनाने में उसको मत रखो, ये तो उसके लिए अच्छा होता है। वो तो चाहता ...