प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: वन यूपी नेवल एनसीसी का अभियान दल शनिवार को प्रयागराज से वाराणसी जाते समय परवा गांव पहुंचा। कैडेटों ने संध्या फेरी, प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शन और युवाओं से संवाद कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रविवार सुबह प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक के बाद गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। योग प्रशिक्षक आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने कैडेटों और ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। कमान अधिकारी कमांडर रवि मिश्रा ने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण बताया। पेटी ऑफिसर विवेक मिश्रा और पेटी ऑफिसर अशोक कुमार भट्ट ने युवाओं को भारतीय नौसेना में करियर के अवसरों, प्रवेश परीक्षा, शारीरिक फिटनेस और अनुशासित दिनचर्या की जानकारी दी। सेलिंग गतिविधि में कैडेटों ने नौकायन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। रविवार दोपहर...