Prayagraj News: कैंसर पीड़ित पूर्व पार्षद का इंतकाल
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: शाहगंज के पूर्व पार्षद जफर खां का कैंसर के चलते निधन हो गया। उपचार के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया था, जहां राजीव गांधी अस्पताल में वेंटिलेटर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जफर दो बार पार्षद रहे। उनके परिवार में पत्नी और दो बालिग बेटियां हैं। पूर्व पार्षद मोहम्मद आजम ने बताया कि जफर का पार्थिव शरीर मंगलवार को प्रयागराज लाया गया और हिम्मतगंज स्थित काला डांडा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। अंतिम संस्कार में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों, पार्षदों, डॉक्टरों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.