प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कैंसर की जंग में मांसपेशियों की कमी कैंसर मरीजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। इससे कीमोथेरेपी सहने की क्षमता प्रभावित होने के साथ ही इलाज के बाद रिकवरी में भी अधिक समय लगता है। यहां तक कि जीवन रक्षा कम हो सकती है। यह तथ्य एमएलएन मेडिकल कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से किए गए शोध अध्ययन में सामने आया है। 'कैंसर रोगियों के उपचार पूर्व स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस' विषय पर हुए शोध टीम में डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. डीके निम, डॉ. वीरेंद्र सिंह और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. ललित मोहन अग्रवाल, डॉ. सुनील चौधरी शामिल रहे। 212 कैंसर मरीजों पर किया गया शोध यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जिले वासियों के वजन की जांच करेंगी आईसीएमआरशोध मे...