प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छावनी परिषद की ओर से संचालित कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल में अब विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। अस्पताल में महिलाओं की एमआरआई, सीटी स्कैन, टू-डी इको और कैंसर मार्कर जैसी महंगी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। अस्पताल के निदेशक सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि 'स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार, समृद्ध प्रयागराज' के संकल्प के तहत शुरू की गई इस सुविधा का उद्देश्य आर्थिक बोझ कम कर समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करना है। यह सुविधा प्रत्येक सोमवार से बुधवार तक मिलेगी। इसके लिए 9621129111 पर संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छावनी अस्पताल में अब किडनी के मरीजों की डायलिसिस शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...