प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को वार्ड 89 दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गुरु कपिल मुनि महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद क्षेत्रीय भाजपा पार्षद एवं जोन-4 की अध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने अखाड़े के श्रीमहंत यमुना पुरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं के साथ जलपान भी किया और अखाड़े में कुछ समय बिताया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सिंटू मिश्रा, राजू शुक्ला, तीर्थराज पाण्डेय 'बच्चा भैया', पूर्व पार्षद राजेश निषाद, पूर्व प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, पूर्व पार्षद एवं प्राचार्य शिवांगी मि...