Prayagraj News: केशव ने पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मौत पर जताया दुख
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज-कौशाम्बी बॉर्डर पर कौशाम्बी के मोहम्मदपुर गांव में पटाखा फैक्टरी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। घायलों को देखने के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ने परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टरों से वार्ता कर जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी, अगर अवैध तरीके से पटाखे का भंडारण पाया जाता है तो उसमें भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- डिजि : एसआरएन में भर्ती घायलों में दो की मौत, चार का चल रहा उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.