Prayagraj News: केद्रीय पैथोलॉजी में पेयजल के लिए भटक रहे मरीज
प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए महाकुम्भ के दौरान लगभग 200 करोड़ की लागत से केद्रीय पैथोलॉजी का निर्माण किया गया था। लेकिन अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीजों के लिए पेयजल की सुविधा न होने के कारण उन्हें भटकना पड़ता है। प्रथम तल पर कर्मचारियों के एक वाटर कूलर लगा है। भूतल पर जहां प्रतिदिन 400 से 500 मरीज आते हैं वहां पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। भूतल पर एक कोने में पेयजल तो जरूर लिखा है, जहां बाजार से आरओ का पानी खरीदकर रखा जाता था। यहां भी एक माह से बाहर का पानी भी नहीं रखा जाता। मजबूरी में मरीज पानी के लिए या तो शौचालय का पानी उपयोग करते हैं या पुरानी बिल्डिंग में आना पड़ता है। पेयजल की समस्या के बारे में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह को सूचित किया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.