प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) के कुलसचिव वरुण कुमार पांडेय की सभी प्रशासनिक और कार्यकारी शक्तियां छीन ली गई हैं। कुलपति प्रो. उषा टंडन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यविरत रहने और विश्वविद्यालय का कोई भी काम या जिम्मेदारी नहीं निभाने का आदेश दिया है। साथ ही कुलसचिव को अपना पक्ष रखने के लिए 10 दिन का समय दिया है। इस दौरान उनके कामकाज की जिम्मेदारी कुलपति की ओर से अधिकृत अधिकारी संभालेंगे। कुलपति की ओर से सोमवार को जारी पत्र के अनुसार, कुलसचिव के कामकाज और आचरण को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। इनमें कुलपति और अन्य सक्षम अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करना, प्रशासनिक कामकाज में अपेक्षित सहयोग नहीं देना और सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही शाम...