प्रयागराज, नवम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पीडीए की प्रस्तावित नई टाउनशिप और आवासीय परियोजनाओं की चर्चा ने जिले के जमीन के कारोबार की रफ्तार धीमी कर दी है। आने वाले समय में जमीन की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद में प्रॉपर्टी डीलरों और जमीन मालिकों ने फिलहाल बिक्री से हाथ खींच लिया है। इसका असर सीधे रजिस्ट्री कार्यालयों में होने वाले बैनामों की संख्या पर दिखाई देने लगा है। पिछले दो महीनों से जमीन की खरीद-बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लगभग दो माह पूर्व तक जिले के नौ उप निबंधक कार्यालयों में पहले प्रतिदिन औसतन 45 से 55 भूखंडों के बैनामे होते थे। अब यह संख्या घटकर महज 14 से 18 रह गई है। यानी रोजाना होने वाले बैनामों में करीब 60 से 70 फीसदी तक की कमी आई है। जमीन की खरीद-बिक्री में अचानक आई इस गिरावट ने रजिस्ट्री विभाग के ...