प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। श्री सच्चा आश्रम के तत्वावधान में सच्चा बाबा घाट पर श्रावणी उपाकर्म संस्कार श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम डॉ. स्वामी चंद्रदेव  के संरक्षण में हुआ। मुख्य अतिथि श्रृंग्वेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु नारायणचार्य शांडिल्य रहे। आश्रम के संतों व आचार्यों की मौजूदगी में आचार्य श्यामसुंदर ने वैदिक विधि से अनुष्ठान कराया। बटुक ब्रह्मचारियों एवं आचार्यों ने गंगा स्नान, हेमाद्रि संकल्प, भस्म-मृत्तिका मार्जन, पंचगव्य प्राशन और नव यज्ञोपवीत धारण किया। ऋषि तर्पण के माध्यम से सनातन ज्ञान परंपरा के संरक्षण का संकल्प लिया गया। संतों ने श्रावणी उपाकर्म को आत्मशुद्धि, वेद-अध्ययन और ऋषि-ऋण से मुक्ति का पावन पर्व बताया। यह भी पढ़ें- गंगा तट पर गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धालुओं न...