प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: अल्लापुर निवासी अनिल द्विवेदी ने बार-बार बिजली कटौती से परेशान होकर शुक्रवार शाम को बिजली विभाग के व्हाट्स ग्रुप में लिखा कि कितनी बार बिजली काटोगे भाई। पांच-छह बार हो गया है। क्या बिना रुकावट के बिजली कभी नहीं मिलेगी। करीब 15 मिनट के बाद मैसेज आया कि एसपी मालवीय फीडर सामान्य हुआ। ये हाल किसी एक मोहल्ले का नहीं है, बल्कि शहर के ज्यादातर इलाकों में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। शुक्रवार को बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन कुछ जगहों पर फॉल्ट तो कहीं पर मरम्मत कार्य के कारण घंटों बिजली गुल रही। रामबाग उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार को मरम्मत कार्य के कारण ब्लॉक लिया गया। इसके कारण साउथ मलाका, विवेकानंद मार्ग और मलाकराज में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुराने शहर में दुर्गा फीडर और लूकरगंज...