प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज ने प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। वार्ड संख्या 57 काशीराज नगर में ओम नमः शिवाय से बलुआ घाट बारादरी तक 40 नए पोल एवं 40 लाइट लगाए जाने के कार्य का लोकार्पण महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने किया। महापौर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था से रात्रि में आवागमन सुगम होने के साथ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को नई लाइटों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य पर प्रसन्नता जताते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 30 लाख के विकास कार्यों का मेयर ने किया लोकार्पण कार्य...