प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की प्रमुख आवासीय योजना कालिंदीपुरम में क्षतिग्रस्त सड़कें, नालियां और बदहाल आंतरिक व्यवस्थाएं नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। प्रशासन की अनदेखी से समस्या लगातार बढ़ रही है। कालिंदीपुरम जागृति समिति की बैठक जेपी तिवारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कॉलोनी की स्थिति पर सभी ने चिंता व्यक्त की। बैठक में कॉलोनी को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने तथा समस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रदीप कुमार तिवारी, संजय शेखर पांडेय, हृदय लाल, लवकुश सिंह, प्रदीप जैन, अशोक जैन, आलोक गुप्ता, रूप पांडे, मनीष सिंह, अच्युत पांडे और लालजी त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...