प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कालिंदीपुरम सार्वजनिन पूजा समिति की ओर से कालिंदीपुरम ओवरब्रिज के समीप लगातार हो रहे सड़क हादसे पर रोक लगाने की मांग की गई है। समिति के महासचिव अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि सूबेदारगंज की ओर से आने वाले तीव्र गति वाहन से आए दिन हादसे हो रहे हैं।आरोप लगाया कि सोमवार की शाम एक महिला दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि पुल के नीचे कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से त्वरित पहल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...