प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: झूंसी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को तीन वर्षीय मासूम की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पेट्रोल पंप के पास स्थित कंबल घर के सामने घुमंतू नट समुदाय का डेरा है, जहां राजकुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका तीन वर्षीय बेटा अभिषेक दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। वह कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर आ गया। इसी दौरान जीटी रोड की ओर से आ रही एक कार उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार और चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...