Prayagraj News: कार दिलाने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: यूनाइटेड किआ शोरूम से कार दिलाने के नाम पर आगरा के युवक से साढ़े छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लखनऊ के किआ शोरूम में टीम लीडर बताने वाले आरोपी पर लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर रकम ऐंठने का आरोप है। सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगरा के ग्राम बांसबादाम निवासी अनिल भारद्वाज के मुताबिक, करीब दो महीने पहले लखनऊ के स्काईडैक किआ शोरूम में उसकी मुलाकात पीयूष शुक्ला से हुई थी। बुकिंग निरस्त होने के बाद पीयूष ने प्रयागराज से कार दिलाने का भरोसा दिया। उसने बुकिंग, लोन और अन्य खर्चों के नाम पर रकम दी। 22 सितंबर को लोन स्वीकृत होने की बात कहकर उसे प्रयागराज बुलाया। यहां कार की शेष कीमत के नाम पर तीन लाख 50 हजार रुपये और 46 हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए। इसके बाद आरोपी तीन अन्य लोगों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.