प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मनमोहन पार्क चौराहे के समीप गुरुवार रात कार की चपेट में आने से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक छात्रा को गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नलगंज पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।कौशाम्बी जिले का चरवा कस्बा निवासी 20 वर्षीय अनीश कुमार पुत्र राजपाल इविवि में पढ़ता था। वाराणसी की भाव्या भी इविवि की छात्रा है। अनीश गुरुवार रात भाव्या के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। मनमोहन पार्क चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे छात्र-छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने अनीश को मृत घोषित कर दिया। परिचय पत्र और आधार कार...