Prayagraj News: कार की टक्कर का विरोध करने पर मारपीट, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता । धूमनगंज में सोमवार को कार की टक्कर का विरोध करने पर एक युवक से मारपीट और उसके गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने धूमनगंज थाने के पास चक्काजाम व प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विष्णापुरी कॉलोनी, पोगहट बमरौली निवासी अतुल कुमार की तहरीर के मुताबिक वह सोमवार सुबह सड़क पार कर रहा था। तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक और उसका साथी कार से उतरकर गालीगलौज करने लगे और चाबी से उसके सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए। मारपीट के बाद उसके गले से सोने की चेन भी गायब मिली। अतुल का आरोप है कि दोनों आरोपी नशे में थे और चेन लेकर फरार हो गए। उसने घटना का वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.