प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर 1.32 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन उड़ा ले गए। प्रतापगढ़ के लरू कुंडा निवासी अनीता देवी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 अक्टूबर को सिविल लाइंस के सरदार पटेल मार्ग स्थित एक ज्वैलर्स से 1.32 लाख रुपये की सोने की चेन खरीदकर घर लौट रही थी। चेन को उन्होंने कार के आगे की सीट पर रख दिया। इसके बाद वह अपने पति, बेटे और भाई के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने चली गई। परिवार के लोग रेस्टोरेंट में थे, तभी किसी ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी सोने की चेन पार कर दी। भाई उमा लाल के जानकारी देने पर सभी लोग बाहर पहुंचे तो कार का शीशा टूटा मिला और चेन ...