Prayagraj News: कार्यालय पर कब्जे के विवाद में मारपीट, चेन लूटी
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालय पर कब्जे के विवाद में मारपीट और सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परमानंद वर्मा की तहरीर पर काशीनाथ पटेल, फरहान अहमद, जितेंद्र बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।आरोप है कि मंगलवार रात आरोपी साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने सोने की चेन लूट ली और गला दबाकर मारने की कोशिश की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.