प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। चक्रवाती तूफान अर्नब का असर लगातार दूसरे दिन भी प्रयागराज में दिखाई दिया। कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि शुक्रवार को एक बार भी बूंद नहीं टूटी। दिनभर रिमझिम बारिश होती रही तो अधिकतम पारा 2.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम व न्यूनतम पारा गिरने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। जिसका असर घरों से लेकर बाजार तक में दिखाई देने लगा।शुक्रवार को भोर से ही रिमझिम बारिश होने लगी थी। तूफान के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज में 15.8 मिमी बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया। बीच-बीच में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश दिनभर होती रही। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया में दिख रहा बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न चक्रवाती तूफान अर्नब का असर ठंडा का एहसास ऐसा होने लगा कि घ...