प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को विकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, कैंटोनमेंट बोर्ड, प्रयागराज की ओर से छात्रों एवं शिक्षकों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने कैंट स्थित युद्ध स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुर्गम चोटियों पर विजय हासिल कर देश की अखंडता और सम्मान की रक्षा की थी। यह भी पढ़ें- Munger News: कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को किया नमन विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को दे...