Prayagraj News: कान्हा की छठी पर थिरके भक्त, निकली शोभायात्रा
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: संगमनगरी में कान्हा का छठी उत्सव बुधवार को आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित छह दिवसीय कृष्णलीला का समापन हुआ। समापन पर कृष्ण व बलराम के मथुरा आगमन, कृष्ण व कंस के मल्लों (पहलवानों) के बीच मल्ल युद्ध के प्रसंगों का मंचन दर्शकों को रोमांचित कर उठा तो कान्हा के छठी उत्सव पर ढोल-नगाड़ों पर भक्त थिरकते रहे। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त कक्कू भइया की अगुवाई में पदाधिकारियों ने कलाकारों को सम्मानित किया। मां कल्याणी देवी मंदिर में पुजारी श्यामजी पाठक ने विधि-विधान से छठी पूजा की। मंदिर परिसर में कृष्ण-राधा का पनघट पर रासलीला व कंस वध पर केंद्रित झांकियों का आकर्षण दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण भगवान की छठी रूप गौड़ीय मठ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.