प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज व्यापार मंडल की बैठक में पुराने शहर में धार्मिक शोभायात्राओं के दौरान तेज आवाज वाले डीजे और बड़े जनरेटर पर नियंत्रण की मांग उठाई गई। चौक में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनी रहनी चाहिए, लेकिन अत्यधिक ध्वनि से आम लोगों, व्यापारियों, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है। संरक्षक रामजी केसरवानी ने कहा कि धार्मिक आयोजन सादगी, अनुशासन और मर्यादा के साथ होने चाहिए। बैठक में शोभायात्राओं में नाबालिग बच्चों को जोखिमपूर्ण स्थानों पर खड़ा किए जाने पर भी चिंता जताई गई। व्यापार मंडल ने प्रशासन से ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन कराने और पुराने शहर की धार्मिक शोभायात्राओं का समय रात्रि नौ से 12 बजे के बीच निर्धारित करने की मांग की। य...