प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में 738 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की योजना जमीन के अभाव में कागजों तक ही सिमटकर रह गई है। शासन से मंजूरी मिलने और बजट की पहली किस्त जारी होने के बावजूद इन केंद्रों के लिए अब तक जमीन नहीं मिल सकी है। दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद विभाग जमीन की तलाश में जुटा है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की योजना अधर में लटकी हुई है। पूर्व सीडीओ गौरव कुमार के कार्यकाल में शासन ने जिले में 738 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की अनुमति दी थी। इसके लिए बजट की पहली किस्त भी जारी कर दी गई थी। योजना के तहत नए भवन बनने से आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना स्थायी परिसर मिलना था, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। वर्तमान में इन 738 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ...