प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: सोरांव तहसील क्षेत्र में कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत आवंटित आवास पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। मामले में एसडीएम सोरांव भारती मीणा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर परियोजना अधिकारी डूडा को नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। विनोद कुमार श्रीवास्तव की ओर से की गई शिकायत से जुड़ा मामला है। शिकायत के बाद तहसीलदार सोरांव ने पिछले दिनों स्थलीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत आवास आवंटित किया गया था। आवास का आवंटन 15 अक्टूबर 2015 को किया गया और 30 अक्टूबर 2015 को कब्जा भी दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि आवास के मूल आवंटी की मृत्यु पांच मई 2025 को हो चुकी है। वर्तमान में आवास में धर्मेंद्र कुमार निवासी फूलपुर परिवार के साथ रह रहे थे। पूछताछ के दौरान धर्मेंद...