प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: सावन में शुरू होने वाली कांवर यात्रा को लेकर शनिवार को जिला पंचायत सभागार में एडीएम सिटी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान शिवालयों के आसपास सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कांवर मार्गों पर मांस-मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए। एडीएम सिटी ने कहा कि कांवर यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था की जाए। ताकि जाम की समस्या न हो। सभी प्रमुख स्नान घाटों और शिवालयों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल के टैंकर, साफ-सफाई और घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सड़क किनारे लगने वाले लंगर और भंडारों को मुख्य मार्ग से उचित दूरी पर आयोजित कराने के निर्देश दिए, जिससे आवागमन बाधित न हो। उन्होंने पीडब्ल्यूडी...