प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ही देश को सही रास्ता दिखा सकती है। मंगलवार को साउथ मलाका स्थित एक होटल में प्रयागराज जोन के अंतर्गत प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में पूर्व विधायक विजय प्रकाश और अनुग्रह नारायण सिंह, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, विजय मिश्रा, सुधाकर तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अशोक पटेल, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, मुमताज अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...