प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की मुहिम 'मिलावट से जंग' के बाद अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। टीम ने मंगलवार को बीकानेर मिष्ठान भंडार और उससे संबंधित मिठाई प्रतिष्ठानों की 11 खुदरा बिक्री इकाइयों व निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुलाब जामुन, छेना मिठाई, मिल्क केक, नारियल लड्डू, बेसन लड्डू, बर्फी, रसगुल्ला, बूंदी लड्डू और कलाकंद समेत 11 विधिक नमूने जांच के लिए गए। निरीक्षण में कई प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं। कुछ निर्माण इकाइयों में कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं थे। वहीं, कुछ दुकानों पर बिक्री के लिए रखी मिठाइयों पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर तिथि भी अंकित नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मिठाई बन...